Wednesday, September 17, 2025

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

कक्षा 10 विज्ञान – अध्याय 1

आरिश सर 

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
(प्रश्न–उत्तर हिन्दी में)

प्रश्न 1. रासायनिक अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:
जब एक या अधिक पदार्थ आपस में क्रिया करके नए गुण एवं नई संरचना वाले पदार्थों का निर्माण करते हैं, तो इसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण –
2Mg + O₂ → 2MgO

प्रश्न 2. रासायनिक अभिक्रिया के मुख्य लक्षण लिखिए।

उत्तर:
रासायनिक अभिक्रिया होने पर सामान्यतः निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं –

  1. गैस का उत्सर्जन होना

  2. अवक्षेप (Precipitate) का बनना

  3. ऊर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण (उष्माक्षेपी/उष्माशोषी अभिक्रिया)

  4. रंग में परिवर्तन

  5. गंध में परिवर्तन

  6. प्रकाश का उत्सर्जन

प्रश्न 3. रासायनिक समीकरण क्या है?

उत्तर:
रासायनिक समीकरण एक प्रकार का प्रतीकात्मक निरूपण है जिसमें अभिकारक (Reactants) और उत्पाद (Products) को उनके रासायनिक सूत्रों द्वारा दर्शाया जाता है।
उदाहरण:
Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂ ↑

प्रश्न 4. समीकरण का सन्तुलन क्यों आवश्यक है?

उत्तर:
समीकरण का संतुलन आवश्यक है क्योंकि द्रव्यमान संरक्षण के नियम (Law of Conservation of Mass) के अनुसार रासायनिक अभिक्रिया में न तो द्रव्यमान का नाश होता है और न निर्माण। अतः अभिकारकों एवं उत्पादों के परमाणुओं की संख्या बराबर होना आवश्यक है।

प्रश्न 5. अपघटन (Decomposition) अभिक्रिया क्या है? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर:
जिस अभिक्रिया में एक यौगिक टूटकर दो या अधिक सरल पदार्थों में बदल जाता है, उसे अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण –
CaCO₃ → CaO + CO₂

प्रश्न 6. द्विस्थापन (Double Displacement) अभिक्रिया क्या है?

उत्तर:
ऐसी अभिक्रिया जिसमें दो यौगिक आपस में अपने आयन बदलकर नए यौगिकों का निर्माण करते हैं, उसे द्विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण –
AgNO₃ + NaCl → AgCl ↓ + NaNO₃

प्रश्न 7. ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं में क्या अन्तर है?

उत्तर:

  • ऊष्माक्षेपी (Exothermic): जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा बाहर निकलती है।
    उदाहरण – C + O₂ → CO₂ + ऊष्मा

  • ऊष्माशोषी (Endothermic): जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है।
    उदाहरण – CaCO₃ → CaO + CO₂ (ऊष्मा द्वारा)

प्रश्न 8. अपचयन (Reduction) एवं ऑक्सीकरण (Oxidation) अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर:

  • ऑक्सीकरण: किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का जुड़ना या हाइड्रोजन का निकलना।
    उदाहरण – 2Mg + O₂ → 2MgO

  • अपचयन: किसी पदार्थ में हाइड्रोजन का जुड़ना या ऑक्सीजन का निकलना।
    उदाहरण – CuO + H₂ → Cu + H₂O

प्रश्न 9. संक्षेप में निम्नलिखित अभिक्रियाएँ लिखिए –

(क) प्रकाश अपघटन
(ख) विद्युत अपघटन
(ग) उष्मीय अपघटन

उत्तर:
(क) 2AgCl → 2Ag + Cl₂ (प्रकाश की उपस्थिति में)
(ख) 2H₂O → 2H₂ + O₂ (विद्युत द्वारा)
(ग) CaCO₃ → CaO + CO₂ (ऊष्मा द्वारा)

प्रश्न 10. ऑक्सीकरण और अपचयन साथ-साथ क्यों होते हैं?

उत्तर:
क्योंकि जब कोई पदार्थ ऑक्सीकरण करता है (ऑक्सीजन ग्रहण करता है या हाइड्रोजन खोता है), तो दूसरा पदार्थ अवश्य ही अपचयन करेगा। अतः दोनों प्रक्रियाएँ एक साथ घटित होती हैं|

No comments: